फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा नाहन को मिला ऑल राऊंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शिक्षा जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को रावमापा बनकला में संपन्न हो गई। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में नाहन शिक्षा खंड के 31 स्कूलों के चार सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रावमापा नाहन ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब हासिल किया। समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व विस अध्यक्ष ने बनकला स्कूल में 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया तथा विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। उधर, विभिन्न खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में राजकीय छात्र शमशेर वमापा नाहन प्रथम तथा रावमापा कालाअंब दूसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में रावमापा पनार प्रथम, जबकि रावमापा जमटा दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार वॉलीबाल प्रतियोगिता में रावमापा ददाहू प्रथम तथा रावमापा बनेठी दूसरे स्थान पर जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल नाहन प्रथम और रावमापा मोगीनंद ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा, स्कूल प्रधानाचार्य आलोक कटोच, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, बीडीओ नाहन अनूप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिप सदस्य मनीष चौहान, पंचायत प्रधान तपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें