फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों की नियुक्ति न होने पर दी सड़कों पर उतरने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्ति न किए तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

विधायक ने सरकार को दिया चार अगस्त तक का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका के विधायक विनय कुमार ने ददाहू कॉलेज में प्राध्यापकों की नियुक्ति न किए जाने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ददाहू में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक विनय कुमार ने कहा कि ददाहू कॉलेज 25 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां 140 बच्चे दाखिला ले चुके हैं, लेकिन यहां प्राध्यापकों की नियुक्ति न किया जाना प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रति बेरुखी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह दो-दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्राध्यापकों की नियुक्ति करने को कह चुके हैं लेकिन भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि संगड़ाह कॉलेज को भी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने पकौड़ा बताकर उसकी खिल्ली उड़ाई थी। विधायक विनय कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने चार अगस्त तक कॉलेज में प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की तो वह सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी तो माननीय उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद ददाहू क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों के साथ भी विधायक ने बैठक की। इस अवसर पर पेंशनर सभा के प्रधान हरिराम शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, दौलत राम शर्मा, पंचायत उपप्रधान पंकज गर्ग, धारटीधार विकास मंच के अध्यक्ष जोगीराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें