नाहन (सिरमौर)। प्रफुल्ल आर्ट फाउंडेशन एवं इन्नरव्हील क्लब नाहन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्राइमरी मॉडल स्कूल नाहन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब सौ बच्चों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता मेरा बेस्ट सीन, विषय पर आधारित रही। इसमें स्कूली बच्चों ने शानदार चित्र बना कर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शमशेर ब्वॉयज स्कूल नाहन, एसवीएन स्कूल नाहन, न्यू ईरा स्कूल सिरमौर और सिल्वर बेल्ज स्कूल नाहन के स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। इन्नरव्हील क्लब प्रधान राखी अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों की ओर से बनाए गए चित्रों को फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय में भेजा जाएगा, जहां देश भर में हुई स्पर्धाओं के चित्र जमा होंगे। देशभर से प्राप्त चित्रों में से ही प्रथम तीन चित्र चयनित किए जाएंगे। इसके बाद विजेता छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम दौरान राखी अग्रवाल, श्यामा वर्मा, नीलम भारद्वाज, मीनाक्षी बंसल, अनुजा गुप्ता, विजय सिकंद, राधिका खिंदडी, रीता शर्मा, सुनयना, ममता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।