फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में 5,100 श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चतुर्दशी के दिन कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतीक्षा
विज्ञापन
चतुर्दशी तिथि को 26,21,665 रुपये नकदी श्रद्धालुओं ने चढ़ावे में अर्पित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। आश्विन मास शारदीय नवरात्र की चतुर्दशी तिथि को 5,100 श्रद्धालु शक्तिपीठ त्रिलोकपुर पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और जमकर बरसात हुई, जिससे मेले में कुछ देर के लिए खलल पड़ा। हालांकि, हरियाणा के कैथल, पिहोवा, अंबाला शहरों में सुबह से ही बारिश का दौर चल रहा था, जिससे श्रद्धालुओं की आमद पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। मेेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि मौसम खराब होने से श्रद्धालुओं की आमद कुछ कम रही। चतुर्दशी तिथि को 5,100 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 26,21,665 रुपये नकदी श्रद्धालुओं ने चढ़ावे में चढ़ाई। मेले का मंगलवार को विधिवत समापन किया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें