फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनोग में कुत्तों का आतंक, छह को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। हरिपुरधार इलाके की पनोग पंचायत में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक दिन में पंचायत के आधा दर्जन ग्रामीणों को कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पनोग पंचायत के सिदोटी गांव में कुत्ते ने 50 साल की दुर्गा देवी, 9 साल की आरुषी को काट लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को दी। हरिपुरधार से ईएमटी विनोद ठाकुर व पायलट संजीव ने मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला व बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी पंचायत के अन्य चार लोगों को भी दोपहर के समय आवारा कुत्ते ने काट लिया। ईएमटी विनोद ठाकुर ने बताया कि पनोग पंचायत में कुत्तों ने छह लोगों को काटा है। महिला व बच्ची को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें