फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कालेज में एबीवीपी ने जलाया एसएफआई का बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएफआई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएफआई मुर्दाबाद के नारे लगाए और बैनर भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय शिमला में हुए हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मांगी। प्रदेश विश्वविद्यालय में रविवार को छात्र संगठनों के बीच हुई खूनी झड़प को लेकर एबीवीपी ने एसएफआई को घेरा। एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, संगठन मंत्री सिरमौर पंकज, विभाग संयोजक अमित, कैंपस अध्यक्ष अंकित और सचिव सचिन ने कहा कि रविवार सुबह विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी और आरएसएस पर अचानक हमला बोल दिया। इस झड़प में एबीवीपी के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसएफआई विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने में जुटी है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रावासों को एसएफआई ने अपना अड्डा बना रखा है। हुड़दंग करना एसएफआई की आदत बन गई है। उन्होंने एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख शीतल, कैंपस छात्रा प्रमुख समृति, मीडिया प्रमुख अंशुल शर्मा, सचिन, विशाल, अंकित, अभिषेक, रितिक, अनुराग, दीपक, करण, अमित और सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें