फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आश्रम में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। वैश्य सभा के महिला विंग ने नाहन में फूलों की होली खेलकर लोगों को प्राकृतिक होली खेलने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर और तंबोला खेलकर खूब रंग जमाया। हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य समाज की महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर किया। साथ ही हल्दी, चंदन और प्राकृतिक रंगों का तिलक भी लगाया। मंच का संचालन अनूपा, निशा अग्रवाल और रिंकी ने किया। कार्यक्रम का आगाज सुनैना ने नैनो वाले ने हाय मेरा दिल लूटा.., गीत पर जबरदस्त नृत्य पेश कर किया। इसके बाद शैली गर्ग ने पीया तोसे नैना लागे रे..., पर शानदार नृत्य पेश खूब तालियां बटोरीं। मिसेज इंडिया एलीगेंट हिमाचल प्रदेश निशा अग्रवाल ने सलामे इश्क मेरी जां जरा कुबूल कर लो.., पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दाद बटोरी। कार्यक्रम में मां-बेटी की जोड़ी संजना और अविषी ने मुड़के न देखो दिलबरो दिलबरो..., पर आकर्षक नृत्य पेश कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। गौरी ने कोकाकोला..., गीत पर डांस पेश किया। रूपल ने कित्थे रह गया..., पर नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमाया। इस दौरान कई महिलाओं ने होली पर्व पर गाए जाने वाले गीतों को भी सुनाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने तंबोला खेल का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान वैश्य महिला विंग की अध्यक्ष मोहिनी गुप्ता, मधु बिंदल, अल्का गुप्ता, मिसेज इंडिया एलीगेंट हिमाचल प्रदेश निशा अग्रवाल निशा अग्रवाल, राखी, सरोज गुप्ता, सरोज बंसल, रिंकी सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें