पांच दिन चलेगा महाशिवरात्रि पर्व
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत कांडो-भटनोल के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर गिरनोल में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्णेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दलीप ठाकुर और महासचिव इंद्र ठाकुर ने बताया कि शिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शिवरात्रि पर्व एक से पांच मार्च तक चलेगा। पांचों दिन संत समागम, नित्य सत्संग, प्रवचन कीर्तन और शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। एक मार्च को पर्व के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र तिवारी होंगे जबकि, चार मार्च को मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र कश्यप और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर होंगे। शिव कथा के अतिरिक्त प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन और कीर्तन का आयोजन होगा। समिति की ओर से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।