फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारटीधार योजना कांग्रेस की देन, पहले से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘धारटीधार योजना कांग्रेस की देन’
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। धारटीधार पेयजल योजना कांग्रेस सरकार की देन है। भाजपाई सिर्फ इसका श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी की ई मेल से जारी बयान में कांग्रेस समर्थित नावणी (जमटा) पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर, चाकली पंचायत के प्रधान मान सिंह, पंजाहल पंचायत की प्रधान सुनीता ठाकुर, धगेड़ा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, नेहली-धीड़ा पंचायत के उपप्रधान जगजीत ठाकुर व एससी/एसटी सेल के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा धारटीधार पेयजल योजना का श्रेय न लें। उन्होंने कहा कि यह पेयजल योजना पूर्व में कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुई है। धारटीधार के सभी लोगों को इस बात का ज्ञान भी है। इस पेयजल योजना के अंतर्गत दस किमी लाइन बिछाई जा चुकी है। बोरवेल का काम भी हो चुका है। मशीनरी के टेंडर पहले से लग चुके हैं। योजना का कार्य भी पिछली कांग्रेस सरकार में शुरू हुआ है। इस योजना के लिए स्वीकृत राशि पिछली सरकार में हुई है। पंचायत प्रधानों ने कहा कि धारटीधार पेयजल योजना का श्रेय नाहन के धरतीपुत्रों जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी और पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें