फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों बंद रही सोलन-राजगढ़ सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों बंद रही सोलन-राजगढ़ सड़क
विज्ञापन

यशवंतनगर के पास हुआ भूस्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। सड़कों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के कारण सड़कों पर मलबे के साथ पत्थर और चट्टानें गिर रही हैं। वहीं, पहाड़ी दरकने से भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। सोलन-राजगढ़ सड़क पर यशवंतनगर के समीप बुधवार की रात भूस्खलन से भारी मलबा आ गिरा। इससे वीरवार सुबह नौ बजे तक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। लिहाजा, वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सुबह करीब आठ बजे जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता बहाल करवाया। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही जैसे ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों में फंसे वाहन बेरोकटोक आगे बढ़ने लगे तो करीब एक घंटे तक जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। भूस्खलन के कारण पहाड़ी पर 33 केवी लाइन के खंभों को भी खतरा हो गया है। खतरे को भांपते हुए विद्युत बोर्ड ने पहले ही बिजली बंद कर दी थी। सड़क खुलने के बाद बिजली को भी बहाल कर दिया गया। उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर भारी भूस्खलन से पोल को खतरा बना हुआ है। इसे अन्यंत्र स्थापित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें