फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद में आधा दर्जन गोशालाएं ध्वस्त

विज्ञापन
ुरग के बछेड़ गांव में पत्थर गिरने से दबी गोशाला। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की नारग उपतहसील के कई गांवों में बारिश ने भारी तबाही मचाई। हालांकि, दो दिन से सिरमौर में बारिश थमी है लेकिन भूस्खलन का सिलसिला जारी होने से आधा दर्जन गौशालाएं ढहने से भारी नुकसान हुआ है। कई जगह मकानों में दरारें आ गई हैं। वहीं, घर के आगे सुरक्षा दीवारें और डंगे भी ध्वस्त हो गए हैं। बीते दिन गोशाला पर पहाड़ी से गिरी चट्टान के नीचे दबने से एक मवेशी की मौत हो गई है। उधर, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। साथ ही दो लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक उपतहसील नारग की द्राबली पंचायत के बछेड़ गांव में गंगा सिंह की गोशाला के ऊपर भारी मलबा और पत्थर गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य मवेशियों को बचा लिया गया। द्राबली पंचायत के कसार के शिवराम और रामलाल के रसोईघर, बनाहर गांव के राजेंद्र दत्त की गोशाला और भाजी गांव के जगदीश की गोशाला भी ढह गई है। इसके अलावा भोड़ी गांव के लक्ष्मी सिंह की गोशाला ध्वस्त हो गई है। मालगांजी गांव के शुभम के मकान में दरारें आई हैं। शाडिया गांव के गोपाल सिंह, घड़ासर के देवेंद्र और कोटला पंजोला के राजकुमार की पशुशाला को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, लछेड़ गांव के काकाराम के घर के आगे डंगा गिरने से मकान को खतरा बना हुआ है। द्राबली पंचायत की प्रधान सुमन शर्मा ने बताया कि पंचायत में गोशाला, रसोई घरों के साथ-साथ मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बारिश और भूस्खलन से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। नारग उपतहसील के नायब तहसीलदार लेखराज कश्यप ने बताया कि टीम ने मौके का मुआयना कर लिया है। गोशालाएं, रसोईघर और डंगे ढहने से दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें