फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश पर न जाएं अधिकारी: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर न जाएं अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

बंद सड़कों की बहाली के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने जिले में कार्यरत सभी प्रशासनिक और अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर अवकाश पर न जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य आरंभ किए जा सकें। उपायुक्त ललित जैन स्थानीय सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिले में कार्यरत सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान का मौके पर जाकर जायजा लें। प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए तुरंत प्रभावी पग उठाए जाएं और राहत नियमावली के तहत संबधित व्यक्ति को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में टॉल फ्री नंबर 1077 पर सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। जिले के सभी एसडीएम, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सभी सड़कों को युद्धस्तर पर खोला जाए। जिले में वर्तमान में किसानों की टमाटर और अन्य नकदी फसलें तैयार हुई हैं, जिन्हेें मंडियों में पहुंचाने के लिए सड़कों का खुला रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों के संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी को तैनात रखा जाए। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश कि भारी वर्षा के कारण जिन पेयजल योजनाओं को क्षति हुई है, उनकी मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, सहायक आयुक्त शिवम प्रताप सिंह, जिले में कार्यरत सभी एसडीएम और सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें