फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 38 करोड़ से होगा मरयोग-धरयार सड़क का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
38 करोड़ से होगा मरयोग-धरयार सड़क का कायाकल्प
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 38 किलोमीटर सड़क होगी चकाचक

सड़क का चौड़ीकरण, पुलिया, डंगा और नालियों का होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली मरयोग-नारग-धरयार सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। इस सड़क पर 38 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत इस राशि से 38 किलोमीटर सड़क को चकाचक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर रहा है।

क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग वर्षों से की जा रही थी। अब इस सड़क के जीर्णोद्धार कार्य को लोक निर्माण विभाग की ओर से पीएमजीएसवाई के तहत करवाया जा रहा है। इस दौरान पुलिया, डंगा निर्माण, टॉरिंग व पक्की नालियों का निर्माण किया जा रहा है। विभाग जल्द इस कार्य को शुरू करवा रहा है।
विज्ञापन


इस सड़क के चकाचक होने से दाड़ो देवरिया, नारग, महलोग लाल टिक्कर, शाड़ियां वासिनी, चमेंजी, कोटला पंजोला, सिरमौरी मंदिर व बागपशोग आदि पंचायतें लाभान्वित होंगी। साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानियों से निजात मिलेगी। नारग पंचायत के पूर्व प्रधान विद्यादत्त शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंगी राम भट्टी, कोटला पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, सिरमौरी मंदिर पंचायत के पूर्व प्रधान मोती सिंह, नरेश शर्मा व राम शर्मा ने बताया कि इस सड़क के बनने से हजारों लोगों को लाभ होगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी दयनीय है। कई जगह सड़क संकरी होने से वाहनों को पास लेने में दिक्कतें रहती हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जो हमेशा दुर्घटनाओंं को न्योता देते हैं। इसके अलावा कई जगह पर पैरापिट नहीं है। अकसर वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों की ओर से इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग सराहां उपमंडल सहायक अभियंता अभय चौहान ने बताया कि मरयोग-नारग धरयार सड़क के जीर्णोद्धार की डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क के तीखे मोड़ खोले जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिया ,डंगा, नालियों का निर्माण व टारिंग का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें