फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष के ईटीओ बनने पर स्कूल में बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष के ईटीओ बनने पर स्कूल में बांटी मिठाई
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रशासनिक सेवाओं में आशीष चौहान के चयन पर नौहराधार में खुशी का माहौल है। आशीष चौहान अब आबकारी एवं कराधान विभाग में बतौर ईटीओ अपनी सेवाएं देंगे। आशीष चौहान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल नौहराधार से की। इस खुशी में स्कूल में मंगलवार को मिठाई बांटी गईं। नौहराधार स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र चौहान ने बताया कि आशीष के पिता का स्थानांतरण पांवटा साहिब होने पर आशीष ने छठी से जमा दो की पढ़ाई गुरुकुल मिशन स्कूल पांवटा साहिब से की। इसके बाद उन्होंने बीटेक चेन्नई से की। आशीष के पिता सहकारी बैंक शिमला में एजीएम हैं, जबकि माता आशा चौहान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी गांव से अनिल चौहान प्रशासनिक सेवा में अपनी सेवा दे रहे हैं। अनिल चौहान मौजूदा समय में हिमाचल के नैनादेवी में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। आशीष ने फोन पर इस कामयाबी के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ नौहराधार वासियों के आशीर्वाद और कुल देवता शिरगुल महाराज को अपनी कामयाबी का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें