फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की आग में झुलस गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा के तहत गांव काशीपुर में एक महिला आग में झुलस गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय महिला राम कुमारी अपने घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान महिला की साड़ी का पल्लू चूल्हे की आग में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ। परिजनों और पड़ोसियों ने हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया था। बावजूद इसके रामकुमारी 30 प्रतिशत से अधिक जल गई है। उधर, पांवटा अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव सहगल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें