फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन नप ने पास किए 35 भवनों के नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन नप ने पास किए 35 भवनों के नक्शे
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर नगर परिषद नाहन की बैठक वीरवार को नप के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान नप के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर सभी पार्षदों के साथ वार्तालाप किया गया। उनकी राय भी ली गई। इस दौरान शहर में महिला शौचालयों, नए पार्कों, पार्किंग स्थलों को तैयार करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शहर में नए पार्क बनाने का कार्य प्रगति पर है। कई हिस्सों पर इंटरलॉक टाइल लगाई जा चुकी है। ऐसा होने से अब शहरवासियों को खराब सड़कों से निजात मिलेगी। बैठक में 35 भवनों के नक्शे भी पास किए गए। इस अवसर पर नप के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा, सभी पार्षद और जेई परवेज इकबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें