फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रधान पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पंचायत के उपप्रधान ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अपनी शिकायत को लेकर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपप्रधान जगत राम शर्मा की अगुवाई में वीरवार को खंड विकास अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उपप्रधान जगत राम शर्मा, वार्ड सदस्य आरुषि वर्मा, सूरत सिंह, भगत राम शर्मा आदि ने अधिकारी को बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में उनके वार्डों की मनरेगा और अन्य मदों की शेल्फ पंचायत प्रधान की ओर से पारित नहीं की जाती है। इससे विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की सूची भी उन्हें सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी से मांग की कि उनके कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाए। विकास खंड अधिकारी कंवर सिंह ने कहा कि वार्ड मेंबरों की शिकायत मिली है। इसके समाधान के लिए पंचायत प्रधान और सचिव से बात की जाएगी। उधर, पंचायत प्रधान देवेंद्र धीमान ने बताया कि मनरेगा की शेल्फ रद्द होने के परिणामस्वरूप वार्डों के विकास कार्यों की स्वीकृति न मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें