शिलाई (सिरमौर)। युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी प्रदर्शनों के तहत शनिवार को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर शिलाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के विरोध में बाजार में रैली निकाली जाएगी। इस दौरान एसडीएम शिलाई के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि एक दिसंबर को शिलाई, जबकि दो दिसंबर को पांवटा साहिब में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रदर्शन किए जाएंगे।