नाहन (सिरमौर)। गिरिपार इलाके के खूड़ द्राबिल में मंगलवार सुबह एक निजी बस खाई में गिर गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार खूड़ द्राबिल से ददाहू रूट पर चलने वाली निजी बस सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक रिवर्स होकर खाई में गिरकर संपर्क सड़क पर जाकर रुकी। बताया जा रहा है कि बस को स्टार्ट किया गया था कि इस दौरान बस अचानक पीछे की ओर चल पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान बस में एक भी सवारी नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लिहाजा, पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।