फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर की जाए पेंशनरों की वेतन विसंगति

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द दूर की जाए पेंशनरों की वेतन विसंगति
विज्ञापन

नाहन में बैठक के दौरान पेंशनरों ने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान ने की। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान ने इस मौके पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पेंशनरों की विसंगति को दूर करने की मांग की। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन को प्रोरेटा नियम से हटाकर अंतिम मूल वेतन पर 50 फीसदी अदा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह दोनों मांगें सरकार के पास बहुत समय से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान काफी समय से नहीं हो पाया है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। इसके अलावा जेसीसी के शीघ्र गठन की मांग भी की। बैठक में महेश चंद्र, कुलभूषण शर्मा, प्रेमलता, प्रोफेसर इंद्रजीत शर्मा, ओम प्रकाश, अशोक विक्रम, राजेश कुमार, नीना कौशिक, राजमल ठाकुर, चमन लाल, बलदेव कक्कड़, भुवनेश्वरी, कपिल गौतम, डॉ. पीके खत्री, ओपी सरीन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें