फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने छितली सामुदायिक के लिए दिए चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
छितली सामुदायिक भवन को दिए चार लाख
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने शावगा पंचायत के गांव छितली का दौरा किया। इस दौरान छितली सामुदायिक भवन के लिए उन्होंने चार लाख रुपये की देने घोषणा की। साथ ही छितली से गुईना लिंक बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने जयराम सरकार के नौ माह के कार्यकाल की उपलब्धियों से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के चार साल के दौरान भी कई जनहित के कार्य हुए हैं, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है। इस दौरान जसीम सिंह, दलीप सिंह, सूरत सिंह, सुमेर चंद, गंगा राम, वीरेंद्र, गीता राम, भीम सिंह, धनवीर सिंह, जीत सिंह, रमेश और खजान सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महामंत्री कुलदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पूर्ण ठाकुर, बनौर पंचायत प्रधान सुनील, अर्जुन कपूर, मुंशी राम, अमर सिंह, प्रेम सिंह, गंगा राम, कमलेश, नरेश, प्रेम चौहान, संजीव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें