फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई और पांवटा में बांटे 329 गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई और पांवटा में बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। बालीकोटी पंचायत के सुइनल में शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति निगम नियंत्रक की अध्यक्षता में गैस से वंचित 172 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम शिलाई और डीएफएससी मिलाप सिंह शांडिल्य ने सरकार की ओर से चलाई गई इस योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। शहीद कल्याण गैस एजेंसी के प्रबंधक विजयेंद्र ठाकुर ने गैस सेफ्टी पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत में गैस से वंचित सभी परिवारों को शीघ्र गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। डीएफएससी मिलाप सिंह शांडिल्य ने बताया कि योजना के तहत खंड की पंचायत लोजा-मानल में 18 सितंबर को 82 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बाजू राणा ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभाग के निरीक्षक चमन लाल कश्यप, पूर्व प्रधान कंवर सिंह चौहान, पंचायत सचिव सतपाल सिंह, राजेंद्र तोमर सहित पंचायत के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। डीएसएफसी ने बताया कि पांवटा साहिब में भी 157 गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। शनिवार को ग्रामीणों को कुल 329 गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें