फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का नया कनेक्शन देने पर गदपेला के ग्रामीण उखड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति को दूसरा पानी कनेक्शन देने पर भड़के
विज्ञापन

आईपीएच से नया कनेक्शन न देने की मांग
बोले, पहले ही कई सुविधाओं का उठा रहा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन की बर्मा पापड़ी पंचायत के गदपेला गांव के कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दूसरा पेयजल कनेक्शन देने पर आपत्ति जाहिर की है। अपनी आपत्ति को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नाहन में आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें एक शिकायत पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजकुमार, कमला देवी, अंकित, मधुबाला आदि ने कहा कि आईपीएच ने गदपेला के एक व्यक्ति को पौने इंच पाइप लाइन से पानी का कनेक्शन मुहैया करवाया है। जिस लाइन से पानी का कनेक्शन दिया गया है, वह पहले आठ घरों के लिए थी, लेकिन अब सिर्फ एक ही घर के लिए है। उक्त व्यक्ति के पास सरकारी कुआं और हैंडपंप भी हैं, जिसमें मोटर भी लगी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस व्यक्ति की जमीन से पहले पानी के कनेक्शन की पाइप गई हुई थी जो बंद हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इतनी सुविधाओं के बाद भी व्यक्ति को एक और कनेक्शन दिया जा रहा है। जबकि बाकी गांव वालों के पास चार-चार घरों में एक ही कनेक्शन है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी शिकायत पत्र सौंपा था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने अधिकारी से मांग की कि जो पाइप उस व्यक्ति ने निकाले हैं, वे वापस लिए जाएं। पानी का नया कनेक्शन न दिया जाए। यदि नया कनेक्शन दिया जा रहा है तो पुराना कनेक्शन काट दिया जाए। उधर, विभाग के एससी एसके शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें