फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में गणेश मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम घूमघाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बातानदी में विसर्जित होगी मूर्ति
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा शिव मंदिर में गणपति उत्सव धूमधाम मनाया जा रहा है। वीरवार को गणेश मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान माजरा और आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों गणेश भक्तों ने शिरकत की। गणपति उत्सव में भाग लेकर परिवारों ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। 17 नवंबर को श्रीगणेश पूजा के बाद बातानदी में मूर्ति विसर्जित होगी। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल माजरा, महिला मंडल माजरा, श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल माजरा, राइट फाउंडेशन एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में करवाया जा रहा है। मूर्ति स्थापना 13 सितंबर को शिव मंदिर माजरा में की गई। गणपति मूर्ति स्थापना के दौरान माजरा शिव मंदिर तक माजरा बाईपास से शोभायात्रा निकाली गई और गणपति भगवान की मूर्ति की स्थापना गणपति के जयकारों के साथ की गई। इसके बाद माजरा शिव मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम गणपति पूजन और आरती होगी। 17 सितंबर को शाम के समय गणेश भगवान की पूजा के बाद गणपति मूर्ति स्थानीय बाता नदी में विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें