राज्य सहकारी बैंक नए भवन में स्थानांतरित
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की कच्चा टैंक शाखा को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया है। अभी तक यह शाखा कच्चा टैंक बाजार में चल रही थी, जिसे कच्चा टैंक के समीप ही नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक बलदेव भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत तौर पर नए भवन में बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में बैंक की 28 शाखाएं और 13 एटीएम कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, प्रताप तोमर, ओपी सैनी, सरोज विक्रम, प्रताप तोमर, शाखा प्रबंधक इसलाम अली सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।