फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई में चौदह दुकानदारों के चालान, जुर्माना वसूला
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापामारी से हड़कंप
दुकानों के इर्द-गिर्द गंदगी मिलने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। मनमाने दाम वसूलने एवं साफ-सफाई न रखने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। खामियां मिलने पर उनके सीधे चालान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिलाई में ताबड़तोड़ छापामारी की। छापामारी के दौरान कुल 28 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 14 दुकानों में खामियां पाए जाने पर चालान किए गए। हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश 1977 एवं जमाखोरी मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के तहत वीरवार को खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने शिलाई में औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर चालान कर 4130 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 28 निरीक्षण किए गए, जिनमें से चौदह चालान किए गए। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक चमन लाल कश्यप ने बताया कि जिन दुकानदारों ने दुकानों में मूल्य सूची नहीं लगाई है और जिन सब्जी की दुकानों और ढाबों में मौके पर सफाई नहीं पाई गई, उनके चालान किए गए हैं। चालान के साथ ही दुकानदारों को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। यदि दोबारा ऐसी खामी पाई गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें