फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड का आरोपी अदालत से भगोड़ा घोषित

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब क्षेत्र की पालियों पंचायत में गोलीकांड को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। वर्ष 2014 में किसी विवाद के चलते इसने गोलीकांड को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के आरोपी हरीश कुमार पुत्र रमेश कुमार, मकान नंबर 2447, मंडी कांप्लेक्स, सेक्टर-70, थाना एसएएस नगर (मोहाली) पंजाब के खिलाफ कालाअंब थाने में 30 अगस्त 2014 को आईपीएसी की धारा 147, 149, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसका ट्रायल कोर्ट में चल रहा है, लेकिन आरोपी ट्रायल के दौरान बार-बार समन दिए जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। लिहाजा, कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार कालाअंब पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी 82 के तहत कार्रवाई अमल में लाने जा रही है। कालाअंब थाना के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि भगोड़े आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरीश कुमार के बारे में कोई भी सूचना दूरभाष नंबर 01702-254100 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें