पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा राज्य सीमा में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में लाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मुक्तधीर (24) पुत्र मुरसलीन व हैदर (23) पुत्र रिजवान बाइक से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। हरियाणा की सीमा पर स्थित ताजेवाला में बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाते हुए बाइक स्किड हो गई और दोनों गिर गए। हैदर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि मोटरसाइकिल चालक मुक्तधीर की टांग व चेहरे पर चोटें हैं। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के डॉक्टर केएल भगत ने कहा कि अब दोनों घायलों की हालत स्थिर है। हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।