संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को इक्विटी इनिशियेटिव कमेटी के तत्वावधान में लिंग भेद पर रैली निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने लड़का-लड़की की समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य दिनेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने छात्रों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ समाज में फैली लिंग भेद की कुरीति पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज समाज में बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से ज्यादा अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। लेकिन, पिछड़े क्षेत्रों में कहीं न कहीं पर आज भी लड़कियां समाज में शोषित हो रही हैं। इस मौके पर डा. विनीत कटोच, प्राध्यापिका अमरा ठाकुर, डा. वेद प्रकाश, प्राध्यापक सुशील कुमार, मनीष, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश, प्रमोद व रश्मि सहित कॉलेज के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।