नाहन (सिरमौर)। नवरात्र के दौरान बाला सुंदरी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। नवरात्र में यहां प्रदेश और बाहरी राज्यों से करीब 24100 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में 59 लाख 14 हजार 874 रुपये नगद, 123 ग्राम सोना और 8975 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की। नवरात्रों के दसवें दिन शुक्रवार को 800 श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और पांच लाख 45 हजार रुपये नगद और 760 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की। उपायुक्त और आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास डॉ. आरके परूथी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 23 अप्रैल से जिले के सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।