फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कोविड टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले आए हैं, जबकि 26 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में जिले में 174 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 321 सैंपलों की जांच की जिसमें से 24 लोग संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर के अंतर्गत लिए गए 82 सैंपलों में से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत 239 सैंपलों की जांच की गई इनमें से 15 लोग संक्रमित, जबकि 224 लोगों की रिपोट निगेटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मंगलवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए लोग एहतियात बरतें। कोविड नियमों का पालन करें और जांच करवाएं।
---
2506 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मंगलवार को 2506 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाई। जिले में अब तक 71,104 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 38 स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले में बूस्टर डोज लगाने का कार्य प्रगति पर है। मंगलवार को 2506 लोगों को बूस्टर, 55 को पहली और 119 को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक 1043164 लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें