फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 13 को खुलेंगे शीतकालीन स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में चल रही शीतकालीन स्कूलों के अवकाश की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई है। खराब मौसम की आशंका एवं बर्फबारी के कारण रास्ते खराब होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। जिला सिरमौर में लगभग 450 स्कूल शीतलाकालीन श्रेणी में आते हैं। नौहराधार, राजगढ़, संगड़ाह, नारग, शिलाई इलाके के इन स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां चल रही है। 11 फरवरी को यह स्कूल खुलने थे। लेकिन, हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आ सकती है। उप निदेशक विपिन कुमार ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार इन क्षेत्रों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब शीतलाकीन स्कूल की कक्षाएं 13 फरवरी से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें