संगड़ाह से 100 लाभार्थी धर्मशाला को रवाना
संगड़ाह (सिरमौर)। हिमाचल सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाले समारोह के लिए बुधवार को संगड़ाह से तीन बसों में विभिन्न योजनाओं के 100 लाभार्थियों का जत्था रवाना हुआ। नायब तहसीलदार नरोत्तम गौड़ सहित तीन संपर्क अधिकारियों के नेतृत्व में लाभार्थियों का दल संगड़ाह से रवाना किया गया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने निगम की बसें भेजे जाने से विभिन्न रूट प्रभावित होने की आशंका जताई। हालांकि एचआरटीसी कर्मियों के अनुसार समारोह के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने बताया कि अधिकारियों के नेतृत्व में निकला लाभार्थियों का जत्था इन्हीं सरकारी बसों में शुक्रवार को वापस लौटेगा।