फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता संघ ने छुट्टियों के शैडयूल को भेजे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश प्रवक्ता संघ ने स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में फेरबदल करने की मांग की है। इस संदर्भ में बाकायदा निदेशक उप शिक्षा को एक पत्र भेजकर सुझाव भी दिए गए हैं। संघ का कहना है कि कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में मौसम अस्थिरता से परिवर्तित हो रहा है। परिणामस्वरूप कभी समय से पूर्व कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कभी अत्यधिक वर्षा या गर्मी हो रही है। पिछले वर्ष इसी वजह से कई बार स्कूलों में अवकाश घोषित करने पड़े। इससे अध्यापन कार्य भी बाधित हुआ। लिहाजा, संघ ने सुझाव दिया है कि शीतकालीन अवकाश को कम कर इसे एक जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाए तथा शेष 10 दिन के अवकाश को स्थानीय कार्यकारी अधिकारी अथवा शिक्षा उपनिदेशक के विवेक पर छोड़ा जाए। स्थानीय अधिकारी को मौसम की नजाकत अथवा बदलते मौसम के अनुसार छुट्टियां करने की शक्तियां प्रदान की जाएं। यदि इन अवकाश की आवश्यकता नहीं पड़ती तो शेष बचे अवकाश को संबंधित शिक्षकों के अर्जित अवकाश में जोड़ा जाए। इससे जहां शिक्षक संस्थानों में प्राकृतिक आपदाओं से विद्यार्थियों की सुरक्षा निश्चित की जा सकेगी, वहीं शिक्षा दिवस भी बढ़ेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश वाले विद्यालयों में जनवरी माह में होने वाले 10 दिन के अवकाश को बंद कर उन्हें भी स्थानीय कार्यकारी अधिकारी अथवा शिक्षा उपनिदेशक के विवेक पर छोड़ना चाहिए। शीतकालीन अवकाश में अत्यधिक ठंड, अनियमित विद्युत एवं जल आपूर्ति तथा शिक्षकों के नियमित मार्गदर्शन के अभाव में अवकाश के तुरंत बाद परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे परिणाम नहीं ला पा रहे हैं। अत: प्रवक्ता संघ मांग करता है कि शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में 10वीं तथा 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को अन्य परीक्षाओं के साथ दिसंबर में ही करवाया जाए।
संघ ने ये दिए सुझाव
शीतकालीन स्कूलों में अवकाश
शीतकालीन अवकाश-- एक जनवरी से 31 जनवरी
वर्षा ऋतु अवकाश---27 जुलाई से 31 जुलाई
दिवाली पर्व पर अवकाश-----------छह दिन
शिक्षा उपनिदेशक के विवेक पर------दस दिन
ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में अवकाश
वर्षा ऋतु में अवकाश----------25 जून से 31 जुलाई तक
दीवाली पर अवकाश---------- छह दिन
शिक्षा उपनिदेशक के विवेक पर-------दस दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें