फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में हालात नहीं सुधरी तो ब्लॉक कांग्रेस करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन में हल की जाएं जन समस्याएं : कांग्रेस
विज्ञापन

हालात नहीं सुधरे तो ब्लॉक कांग्रेस करेगी आंदोलन
कहा-भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास ठप
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, पांवटा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व नप कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह तारी और पूर्व बीसीसी पांवटा अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पांवटा का विकास ठप हो गया है। विभिन्न विभागों के सरकारी कार्यालयों में पद खाली पड़े हैं। आम जनता कार्य करवाने को भटक रही है। भाजपा सरकार केवल जनमंच का ढिंढोरा पीटती फिर रही है। ब्लॉक कांग्रेस ने लोगों की समस्याओं के समाधान को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि हालात नहीं सुधरे तो जनता की सुविधा और मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही जनता परेशान है। पांवटा में चार माह बाद तहसीलदार का पद भरा गया है। तहसील में लिपिक, दो डाटा ऑपरेटर और अन्य पद खाली पड़े हैं। नायब तहसीलदार कार्यालय में रीडर और अहलमद नहीं है। तहसील में कंप्यूटर सिस्टम बदहाल है। भूमि खरीद-फरोख्त के लिए रजिस्ट्री को फोटो करवाने के लिए काफी समय खड़ा रहना पड़ता है। अधिकतर इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब रहती है, जिससे भूमि खरीद फरोख्त और प्रमाण पत्र बनाने का कार्य बाधित होता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कहा कि पांवटा में तहसील कार्यशैली के हालात 15 दिन में नहीं सुधारे गए तो जनता की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें