फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रुति की तलाश में एसपी चूड़धार के लिए रवाना

विज्ञापन
चूड़धार में लापता हुई श्रुति की तलाश करने के लिए रवाना होते एसपी रोहित मालपानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनडीआरएफ के आने से पहले लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। दो जुलाई को चूड़धार यात्रा के दौरान तीसरी नामक स्थान से अचानक लापता हुई पांच वर्षीय श्रुति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बच्ची लापता हुई या उसका किसी ने अपहरण कर लिया ? इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए छानबीन कर रही है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने स्वयं चूड़धार का रुख किया। अपनी टीम के साथ वह चूड़धार के लिए सुबह रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने तीसरी नामक स्थान (जहां से बच्ची लापता हुई थी) में विभिन्न दुकानदारों से पूछताछ के साथ ही अन्य कई इलाकों का निरीक्षण भी किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी स्वयं चूड़धार के इलाकों में बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। बच्ची लापता होने के बाद कहां जा सकती है। दुर्घटना हो सकती है या जानवर हमला कर सकते हैं, ऐसे तमाम पहलुओं को लेकर मौके पर जाकर जांच चल रही है। उनके साथ डीएसपी और एसपी भी रवाना हुए हैं। चूड़धार रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवाल पर एसपी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और आम जनता ने श्रुति की तलाश में भरसक प्रयास किए हैं। ग्यारह दिनों से उसकी तलाश जारी है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने श्रुति की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मांग की है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय को पत्राचार भी किया गया है। एनडीआरएफ की टीम के यहां जल्द पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य एंगल से भी बच्ची को तलाशने का कार्य कर रही है। अपहरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौके का मुआयना करने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें