फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड़ली में पिकअप गिरी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। धारटीधार के पुड़ली के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुड़ली के समीप बीते दिन एक पिकअप 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में पांवटा साहिब के रामपुर भारापुर निवासी पिकअप चालक राकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य सवार धौलाकुआं निवासी श्रवण कुमार हादसे में घायल हो गया। घायल को तुरंत स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई राजपाल ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें