पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस ने कोलर के समीप नाका लगाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक सवारों को तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों आकाश (18) तथा ठाकुर (25) निवासी माजरा तहसील पांवटा से 2.026 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। संवाद