फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के छह मतदान केंद्र के नामों में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के छह मतदान केंद्रों के नामों में संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित जैन ने बताया कि तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद, रेणुकाजी और पांवटा साहिब में स्कूलों के स्तरोन्नत होने और टंकन त्रुटियों के निवारण के दृष्टिगत मतदान केंद्र भवनों के नामों में परिवर्तन कर संशोधित किया गया है। पच्छाद के मतदान केंद्र 55/52 सोड़ा ध्याड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोड़ा ध्याड़ी मतदान केंद्र भवन संशोधित किया गया है। रेणुकाजी के मतदान केंद्र 57/19 सैर तंदुला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैर तंदुला, 57/47 अंधेरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंधेरी, 57/113 कांसर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसर और 57/120 छछेती को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छछेती मतदान केंद्र भवन के नामों के तौर पर संशोधित किया गया है। पांवटा साहिब के मतदान केंद्र 58/37 बद्रीनगर-3 में टंकण त्रुटि के कारण अब इसे मतदान केंद्र भवन का नाम बद्रीपुर-3 संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें