राजगढ़ (सिरमौर)। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में व्यापार मंडल राजगढ़ ने शुक्रवार को एक रोष रैली निकाली। यह रैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय चौहान की अगुवाई में निकाली गई। बारिश के बीच भी यह रैली जारी रही। इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, सैनिक के हत्यारों को गोली मारो और भारत माता की जय के नारे लगाए। व्यापार मंडल ने पुराने बस अड्डे पर पाकिस्तान का झंडा भी फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। उधर, अखिल भारतीय परिषद ने इकाई अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में कॉलेज में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।