पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत किशनपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए पांवटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पांवटा के किशनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब यह पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के कारण व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो गई। इसके चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है।