फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन की टक्कर से पांच साल की बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच-07 पर हुए एक सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक भाटिया पैलेस संपर्क मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में दोपहिया वाहन ने नन्हीं बच्ची को टक्कर मार दी। घायल बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। वीरवार को पांवटा में भाटिया पैलेस के समीप सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल से अपने घर लौट रही बच्ची निगम (5) को दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। घायल निगम की मां ने बताया कि वीरवार को बच्ची स्कूल से घर की तरफ आ रही थी इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची के सिर और हाथों पर भी चोटें आई हैं। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि हादसे में छोटी बच्ची निगम को सिर पर चोटें लगी हैं। घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें