फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनधार के कोटला में कल सजेगा रंगमंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सैनधार इलाके की कोटला मोलर पंचायत में नौ अक्तूबर को रंगमंच सजेगा। इस दौरान कई प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मां नगरकोटी नोडल क्लब कोटला भंगन और कोटला स्कूल की एसएमसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। मां नगरकोटी नोडल क्लब कोटला भंगण के सचिव जगदीश भारद्वाज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण परिवेश के बच्चों को एक मंच मिलेगा। इस अवसर पर बांसुरी वादन, कथक नृत्य, तबला वादन समेत स्वच्छता पर कार्यक्रम, नशे की कुरीति को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक, समूहगान के अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर सुबह 11 बजे जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर समाजसेवा के लिए समर्पित लोगों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर पत्रकार हितेश शर्मा और सूरत पुंडीर, सामाजिक प्रेरणा के लिए सुमित्रा देवी, कल्पना शर्मा, पूर्णचंद शर्मा, गणेश भोज कमेटी के प्रधान अर्जुन सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, गणेश भोज कमेटी के सचिव प्रेमदत्त शर्मा, अर्जुन सिंह, शिक्षा जगत में चिंतामणी शर्मा, ओम प्रकाश पुंडीर, प्रोफेसर रविकांत शर्मा, रेखा शर्मा, कर्मचंद शर्मा, कथक नृत्य में सराहनीय प्रदर्शन के लिए वंदना शर्मा, सत्यपाल शर्मा, कुंदन सिंह और राजीव शर्मा को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें