फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोरी कुटिया में रह रहे व्यक्ति के खिलाफ मांगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अघोरी कुटिया में रह रहे व्यक्ति पर हो कार्रवाई’
विज्ञापन

नाहन। विश्व कल्याण श्री प्यारानंद सेवा ट्रस्ट के संस्थापक श्री महंत दयानंद भारती ने अघोरी कुटिया में संत के वेष भेष में रह रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। इसको लेकर रेणुका तीर्थ स्थित गायत्री आश्रम में सोमवार को संत समाज की बैठक हुई। इसमें दयानंद भारती ने कहा कि अघोरी कुटिया नाहन के संदर्भ में जो शिकायत पत्र संत समाज ने एसपी को सौंपा है, उस पर जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध और गैरकानूनी ढंग से कुटिया में रह रहा व्यक्ति आश्रम की सारी मर्यादाओं का हनन कर रहा है। कुटिया में नियमित पूजा अर्चना और हवन आदि नहीं हो रहे हैं। आरोप है कि यह व्यक्ति कुछ लोगों को साथ लेकर साधु समाज को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। साथ ही कुटिया भी बदनाम हो रही है। इस मौके पर सर्वसम्मति से इसका विरोध किया गया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि संबंधित व्यक्ति से कुटिया खाली करवाकर अधिकृत व्यक्ति को इसका कब्जा दिलाया जाए। इस अवसर पर नागा बाबा हरिओम गिरि, बाबा भूपेंद्र भंडारी, बाबा राम गिरि, डॉ. ज्ञानेश्वर सरस्वती, बालानंद ब्रह्मचारी, मधुसूदन गिरि, हरीशनंद भारती, महंत मोहनपुरी और नागा बाबा प्रेम गिरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें