फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास चर रहे घोड़े पर झपटे तेंदुए, बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
घास चर रहे घोड़े पर झपटे तेंदुए
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत लोजा-मानल के गांव देवथल में घास चर रहे एक घोड़े पर दो तेंदुओं ने एक साथ हमला कर अपना शिकार बना डाला। घोड़े के मालिक नैन सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार सुबह भी गांव के नजदीक घोड़े को घास चरने छोड़ा गया था। कुछ समय बाद जब घोड़े को लेने गया तो देखा कि दो तेंदुए उस पर झपटे पड़े थे और घोड़ा मृत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने ग्रामीणों को यह बात बताई। इसके बाद कई ग्रामीणों समेत पंचायत प्रधान राजो देवी और पंचायत के पूर्व प्रधान दीपचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रधान ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पशु डिस्पेंसरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई को भी दे दी है। नैन सिंह ने बताया कि उसका घोड़ा पचास हजार से ज्यादा कीमत का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें