फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस थाना नाहन में दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाए कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। शिकायत में बताया गया है कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति और परिजन उसे परेशान करने लगे। मारपीट के साथ साथ दहेज के लिए के लिए भी प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप यह भी है कि शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने भारी दबाव के बाद उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़िता तंग आकर जिला परिवार कल्याण समिति के समक्ष पेश हुई। मंगलवार शाम को यह मामला महिला पुलिस थाना को भेजा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के साथ मारपीट और दहेज के लिए तंग करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें