फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में मौसम का कहर, एनएच पर सफर खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-नाहन एनएच पर जगह-जगह मलबा
विज्ञापन

पत्थर गिरने से दुर्घटनाओं का खतरा
भारी बारिश से फसलों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ राजगढ़ (सिरमौर)। मौसम के बिगड़े मिजाज ने सिरमौर में कहर बरपा दिया है। मैदानी इलाकों में जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शिमला मिर्च की फसल को बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिर गए हैं। मंगलवार को दिनभर इस मार्ग पर पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस वजह से सड़क पर सफर करना खतरनाक हो गया है। सिरमौर के कई इलाकों में सोमवार रात और मंगलवार को बारिश हुई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया है लेकिन दोपहर तक हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में छुटपुट नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे पर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। लोनिवि ने इस मार्ग पर अपनी जेसीबी लगा दी है, जो मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई है। उधर, बारिश से शिमला मिर्च की फसल को भी नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक शिमला मिर्च में अधिक पानी जमा होने के कारण फसल को नुकसान पहुंचता है। उधर, बागवानी के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। बारिश से जहां फलों की फसल को फायदा होगा वहीं, पेयजल किल्लत से जूझ रहे इलाकों के पेयजल स्रोतों को भी संजीवनी मिली है। प्रगतिशील किसान कमल राज, नरेंद्र, विनोद, शिवेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बारिश से नमी होने पर उनकी टमाटर, फ्रासबीन, आलू और मक्की की फसलें अच्छी होंगी। वहीं, सेब के लिए भी बारिश लाभकारी साबित होगी। इससे सेब का आकार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें