सिरमौर में कोरोना के 20 नए मामले, दो हुए स्वस्थ
दो संक्रमितों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
83 हुए सक्रिय मामले, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को 20 नए मामले आए हैं। वहीं दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। दो संक्रमितों का मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। वर्तमान में जिले में 83 सक्रिय मामले हैं। लगातार मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को 350 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 20 संक्रमित और 330 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर लैब में 45 और अन्य अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत 305 सैंपलों की जांच की गई। दो संक्रमितों का मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मंगलवार को जिले में 20 नए मामले आए हैं, वहीं दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में 350 सैंपलों की जांच की गई। उन्होंने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने, कोविड नियमों पालन करने व मास्क पहनने की अपील की है।
चंद्र