नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के 6 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा बारहवीं के 28 छात्रों में से 6 छात्रों ने जेई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण की। अनिरुद्ध रावत ने 99.79 परसेंटाइल, आशीष राणा 91.10 परसेंटाइल, चिराग ठाकुर ने 90.54 परसेंटाइल, धीरज ने 89.36 परसेंटाइल, सार्थक भारद्वाज ने 86, जबकि अभिजीत ने 72.61 परसेंटाइल प्राप्त किए। यह परीक्षा पास करने के बाद सभी विद्यार्थी जेई एडवांस कि परीक्षा के लिए पात्र बन चुके हैं। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विद्यालय में समय-समय पर ऑनलाइन टेस्ट और एग्जाम प्रेक्टिस का विशेष प्रबंध किया गया है, वहीं विद्यालय के छात्र अमन कपूर ने एनडीए की लिखित परीक्षा क्रमांक 3506147 से उत्तीर्ण की। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।