नाहन (सिरमौर)। स्थानीय एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों कनुप्रिया, अंकिता, अंकित कश्यप, आदित्य, प्रतिभा, शादाब, तुषार, मनीषा, तोशीबा, काजल, अभिषेक, सूरज, मयंक, सचिन, चेतन, कोमल, इशिता, निहारिका, प्रियंका, विक्रांत और अभिनव को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने सुंदर टाइटल देकर एक-दूसरे का सम्मान किया। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मानव, सिम्मी, प्रीति और अमन शेख ने एकल गान, प्रीति, वंतिका और तान्या ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। मोहित और अन्य छात्र साथियों ने कॉमेडी पेश कर दर्शकों को लोटपोट किया। सौरभ और प्रतीक ने पहाड़ी गीत पेश किए। वहीं, सार्थी, पारूल, वैश्णवी, अदिति, मोनल और अभिलाषा ने अलग-अलग गानों पर नृत्य पेश किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केके चंदोला ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।